How to Update Aadhaar Address Using Rent Agreement
किराएदारों के लिए (UIDAI) ने आधार कार्ड (Aadhaar Card) में पता बदलने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प मुहैया कराए हैं. जिसके जरिए आप अपने आधार कार्ड में पता बदल सकते हैं.
जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे शहर में किराए से रह रहा होता है | तो उसे एड्रेस प्रूफ को लेकर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है | किराए पर रहने वालों के लिए आधार में एड्रेस अपडेट कराना या फिर उसे अपनी पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल करना बेहद मुश्किल था. ऐसे में Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने आधार कार्ड में पता बदलने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प मुहैया कराए हैं. जिसके जरिए आप अपने आधार कार्ड में पता आसानी से बदल सकते हैं. अब किराए पर रहने वाले भी अपना एड्रेस आसानी से अपडेट कर सकते हैं. एड्रेस अपडेट के लिए किराएदार के पास रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट होना जरूरी है.
एड्रेस अपडेट करने के लिए रेंट एग्रीमेंट को स्कैन करके उसे पीडीएफ फॉर्मेट में सेव करना होगा. इसके बाद आधार की ऑफिसियल वेबसाइट पर उस फाइल को अपलोड करना होगा. आइए बताते हैं | किस तरह करें अपडेट और किन बातों का रखें ख्याल.
How to Update Aadhaar Address Online
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं. फिर होमपेज पर My Aadhaar वाले टैब पर क्लिक करें |
- एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑनलाइन) के टैब पर क्लिक करें. जिससे नया पेज खुलेगा यहां अपडेट एड्रेस टैब पर क्लिक करें.
- अपना आधार कार्ड भरकर लॉग इन करें, लॉग इन करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. दिए गए कॉलम में ओटीपी डालकर पोर्टल पर जाएं.
- यहां अपना रजिस्टर्ड एग्रीमेंट अपलोड कर दें | और अपलोड करने के बाद आपको एक रेफ्रेंस नंबर मिलेगा.
- रेफ्रेंस नंबर लेकर आधार सेंटर जाएं और स्टेट्स बताएं. इसके बाद आपका नया आधार उस पते पर भेज दिया जाएगा.
ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन पता अपडेट करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- आपका रेंट एग्रीमेंट (rent agreement) रजिस्टर्ड (registered) होना चाहिए. अगर आपका रेंट एग्रीमेंट रजिस्टर्ड नहीं है | तो UIDAI खारिज कर देगा.
- आपको यह सुनिश्चि करना होगा कि रेंट एग्रीमेंट आपके नाम से होना चाहिए. यानी जिसके आधार कार्ड पर एड्रेस अपडेट करना है, उसके नाम से रेंट एग्रीमेंट होना चाहिए. स्पाउस (जीवनसाथी) माता पिता या बच्चों के नाम से रेंट एग्रीमेंट नहीं होना चाहिए.
- आप अपने रेंट एग्रीमेंट को स्कैन करके PDF फाइल बनानी होगी. अगर आपने पीडीएफ नहीं बनाई तो अपलोड नहीं होगी.
ऑफलाइन ऐसे करें अपडेट :
ऑफलाइन एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको एक अपडेशन फॉर्म भरना होगा. फिर उसमें जरूरी डिटेल्स भरकर एड्रेस अपडेट करें. इसमें आपको आधार कार्ड की फोटोकॉपी, पैन कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, वोटर आई डी कार्ड या पासपोर्ट की फोटोकॉपी देनी होगी. अपडेट करने के लिए आपको 50 रुपये फीस देनी होगी.



0 Comments