जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) कैसे बनवाएँ जानिए पूरी प्रक्रिया :
क्या होता है ? जन्म प्रमाण पत्र : What Is Birth Certificate
बर्थ सर्टिफिकेट ऐसा दस्तावेज है | जो बच्चे के जन्म दिन का प्रमाण होता है | बच्चा ने किस दिन, दिनांक तथा कौन सी डेट और किस समय जन्म लिया है | ये सारी चीजें इस प्रमाण पत्र पर लिखी होती है | इस प्रमाण पत्र से पता चलता है | की बच्चे की उम्र कितनी है | इस पर माता-पिता का नाम तथा निवास स्थान भी लिखा होता है |
बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाएँ :-
पहले और अब भी बहुत सारे बच्चों के जन्म प्रायः घरो या फिर किसी ऐसे स्थान पर होता है | जिसके कारण उनका जन्म प्रमाण पत्र नही बन पता | लेकिन जिन बच्चों के जन्म किसी प्राइवेट या फिर सरकारी अस्पताल में होता है | उन बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट अस्पताल की तरफ से ही बनाके दे दिया जाता है | जिन बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र नही है | उसके लिए ऑनलाइन आवेदन करके जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है | वर्तमान में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन किया जा सकता है |
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज: Important Documents for Birth Certificate:
- बच्चे के माता-पिता का पहचान पत्र
- जन्म स्थान का प्रमाण
- बच्चे का नाम तथा दिनांक
- माता-पिता के शादी का प्रमाण
- अस्पताल द्वारा जारी जन्म का प्रमाण
Note-
यह दस्तावेज अलग-अलग राज्य में अलग-अलग हो सकते हैं | यदि आपके पास अस्पताल का जन्म का कागज ही है | तो किसी भी एमबीबीएस डॉक्टर से यह पत्र सत्यापित करा सकते हैं |
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया :
सरकार ने ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र के लिए एक पोर्टल को चालू किया है | जहां से भारत देश में प्रत्येक राज्यों के जन्म व मृत्यु सर्टिफिकेट का आवेदा किया जा सकता है | आप किसी भी राज्य के हों फिर भी आप बहुत ही आसान तरीके से बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | ऐसे पहले अलग अलग राज्यों की जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की अलग प्रक्रिया थी | पोर्टल के माध्यम से आप बहुत ही कम समय में आप जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं |
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया :
- सबसे पहले पोर्टल से आपको फॉर्म लेना है |
- या फिर आप अपने पास के म्युनिसिपल कारपोरशन ऑफिस से ले सकते हैं |
- इसमें मांगी गयी सभी डिटेल को भरें तथा जरूरी दस्तावेज जो की ऊपर बताये गए के साथ फॉर्म को जमा कर दें |
- आवेदन के सत्यापन के बाद जन्म प्रमाण पत्र को 20-25 दिनों में ही आपके लिखित पते पर भेज दिया जाएगा |
- यदि आपका बचा न्यू बोर्न है |
- तो उसके जन्म के 21 दिनों के अन्दर ही यह प्रक्रिया करेंगे तो sure ही आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा |
Online Apply For Birth Certificate :-
- Birth सर्टिफिकेट के ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको CRS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- आपके सामने एक होम पेज ओपन होगा |
- यदि आप इस पर पहले आप आ चुके हैं तो आप अपने यूजर नाम तथा पासवर्ड डालकर लॉग इन करें |
- अन्यथा आप Login बटन के नीचे General Public SignUp के बटन पर क्लीक करें |
- रजिस्ट्रेशन पेज ओपन होगा इस में मांगी गयी डिटेल जैसे- नाम ईमेल मोबाइल नंबर आदि भरकर अपना रजिस्ट्रेशन कर लें |
- इस रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर नाम तथा पासवर्ड मिल जाएगा |
- इसके माध्यम से आप पोर्टल पर लॉग इन हो सकेंगे |
- लॉग इन होकर आप अपने बर्थ सर्टिफिकेट या डेथ सर्टिफिकेट का आवेदन कर सकते हैं |



0 Comments