जानिए Fast Tag से जुड़े कुछ सवालों के जवाब यहाँ :-
सवाल-1
मैं एक टोल प्लाजा के लगभग 5 किलोमीटर की रेंज में रहता हूँ, क्या मुझे Fast Tag लेने की जरूरत है ?
जवाब
हाँ, आपको तब भी Fast Tag लेना पड़ेगा | यदि आप टोल लेन से गुजरते हैं, तभी आपको फ़ास्ट टैग लेना पड़ेगा | क्योकि टोल का इस्तेमाल करने वाली सभी गाडियों के पास Fast Tag होना जरूरी है |
सवाल-2
क्या प्रत्येक गाड़ी का अलग-अलग फ़ास्ट टैग लेना जरूरी है ?
जवाब
हाँ आपको प्रत्येक गाड़ी का अलग-अलग फ़ास्ट टैग लेना होगा | क्योंकि प्रत्येक गाड़ी का नंबर भी रजिस्ट्रेशन में पड़ा होता है |
यह भी जरूर पढ़े – Apply Birth certificate 2021 with Simple Process : बर्थ सर्टिफिकेट आवेदन
सवाल-3
क्या एक गाड़ी का Fast Tag दूसरी गाड़ी में लगा सकते हैं?
जवाब
बिल्कुल नही, सभी गाड़ियों का Fast Tag अलग-अलग होता है | क्योंकि सभी फ़ास्ट टैग KYC दस्तावेज देने पर ही प्रदान किया जाता है | यदि कोई Fast Tag किसी लक्जरी कार के लिया गया है, और उसका प्रयोग किसी सवारी गाड़ी में किया जा रहा है | तो इस दशा में उस फ़ास्ट टैग को ब्लॉक् कर दिया जाएगा | और ब्लैकलिस्ट में डाल दिया जाएगा |
सवाल-4
यदि मेरा फास्टटैग खो गया है तो उसमें पड़ा हुआ बैलेंस हमको कैसे वापिस मिलेगा ?
जवाब
इस दशा में सबसे पहले आपको फ़ास्ट टैग कस्टमर केयर में फ़ोन करना होगा | और उसको बंद करवाना होगा | और नये खाते में ट्रांसफर करने के लिए बोलना होगा | जब आपका नया खाता बन जाएगा तो उस खाते का बकाया पैसा आपके खाते में वापिस आ जाएगा | यानि की आपका रुपये सुरक्षित रहेंगे |
यह भी पढ़ें – How To Download Pan Card Onlion : पैन कार्ड
सवाल-5
हमारे खाते से सही पैसा कटा कैसे पता चलेगा?
जवाब
जब भी टोल पर आपके अकाउंट से पैसा कटेगा तो आपके द्वारा रजिस्टर कराए नंबर पर SMS जाएगा | इस SMS में सारी डिटेल लिखी होगी |
सवाल-6
यदि मै किसी दुसरे शहर में रहने लगूं तो ?
जवाब
यह Fast Tag देश के प्रत्येक टोल पर स्वीकार किया जाएगा | आपको फ़ास्ट टैग जारी करने वाली कॉम्पनी में अपने पते को अपडेट कराना होगा |
यह भी पढ़ें – UP Gram Panchayat Chunav Reservation List 2021
सवाल-7
यदि मैंने अपनी कार बेच दी या ट्रांसफर करदी तब क्या होगा?
जवाब
यदि अपने अपनी कार या गाड़ी को बेच दिया है | तो आपको केवल Fast Tag जारी करने वाली कंपनी को बताना होगा |
सवाल-8
क्या एक गाड़ी में ही कई फ़ास्ट टैग का प्रयोग किया जा सकता है?
जवाब
नही, ऐसा नही किया जा सकता है | ऐसा करने से सभी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है |
Contact Information:
फ़ास्ट टैग से सम्बंधित समस्याओं का समाधान पाने, या रिचार्ज सम्बंधित जानकारी पाने के लिए आपको हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना पड़ता है | ये टोल फ्री नंबर पाने के लिए यहाँ क्लीक करें , click here


0 Comments